मौधा में रामलीला का शुभारंभ

मौधा में रामलीला का शुभारंभ


रानू पाण्डेय 
खानपुर। क्षेत्र के मौधा गांव में रविवार की रात श्री राम जानकी हिंदू एकता मित्र द्वारा भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। मंचन की शुरुआत गणेश वंदना और राम जन्म प्रसंग से की गई। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें स्थानीय कलाकार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और रावण आदि पात्रों की भूमिका निभाएंगे। मंचन देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने कहा कि रामलीला न केवल मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का भी उद्देश्य रखती है। इस मौके पर डॉक्टर नीरज शाह, चंचल सिंह , जितेन्द्र विश्वकर्मा, नमन गुप्ता ,श्री राम खरवार , आशीष मद्धेशिया,इंद्रेश कुमार ,पवन तिवारी, नीरज यादव ,अमित यादव,आदर्श विश्वकर्मा,शुभम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।