ताइक्वांडो में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने   कांस्य पदक अपने नाम किए

 ताइक्वांडो में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल  के 4 खिलाड़ियों ने   कांस्य पदक अपने नाम किए

रानू पाण्डेय 

खानपुर।लखनऊ में आयोजित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 16 से 17 अक्तूबर तक चल रहे प्रतियोगिता में मेघबरन सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्टेडियम के खिलाड़ियों ने  मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चार कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के बल पर प्रतियोगिता में अपने अपने भार वर्ग में नीतीश प्रजापति, अंश यादव, निर्णय यादव, प्रिंस यादव ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रबंधक अनिकेत सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत, लग्न और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे स्टेडियम परिवार के लिए गौरव की बात है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संजय भारद्वाज को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की स्टेडियम में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रदेव राजभर, पूजा सिंह, अदालत यादव, मनोज सिंह,दीपक,ध्रुव आदि लोगों ने शुभकामनाएं दीं।