आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन में उपद्रवी अमजद परवेज गिरफ्तार
अशोक कुशवाहा
सैदपुर : क्षेत्र के औड़िहार जीआरपी ने शनिवार क़ो सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अंदर उपद्रव कर रहे एक उपद्रवी को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक धाराओं में कार्यवाही की है। चौकी इंचार्ज अभिषेक पांडेय ने बताया कि बीती देररात में प्लेटफॉर्म 6 पर आनंद विहार सुपर फास्ट एक्सप्रेस पहुंची। यात्रियों से सूचना मिली कि ट्रेन के कोच बी5 में एक मनबढ़ किस्म का व्यक्ति यात्रियों से मारपीट कर रहा है और विवाद करने पर उतारू है। जिसके बाद चौकी इंचार्ज व हेकां उमेश चौबे पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया तो वो और ज्यादा उग्र होकर यात्रियों से विवाद करने लगा। जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चौकी पर लाई। उसने अपना नाम अमजद परवेज पुत्र बशीर अहमद निवासी वार्ड पहाड़पुर, मऊनाथ भंजन बताया। जिसके बाद शनिवार की सुबह 11 बजे उसके खिलाफ आवश्यक धाराओं में कार्यवाही की गई।




