पुराने संबंधों की नई व्याख्या करने आएंगे अखिलेश
रानू पाण्डेय
खानपुर।समाजवादी पार्टी के मुखिया व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पूर्वांचल के गांधी स्व रामकरन दादा के परिवार से मुलाकात को लेकर सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सैदपुर के विधायक अंकित भारती के यहां बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्वांचल के गांधी पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकरन दादा के घर जाने के लिए सिधौना में हेलीपैड बनाया जा रहा है। जिसके संबंध में रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर,सिधौना में तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह से हेलीपैड की जगह निर्धारित कर आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी। पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिधौना में आगमन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। परिवार के लोगों से मुलाकात के बाद 2 बजकर 50 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।




