हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर पर लदा धान जलकर राख,बड़ा हादसा टला

हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर पर लदा धान जलकर राख,बड़ा हादसा टला


जखनिया
स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा गजाधरपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत से धान लादकर घर जा रहे एक किसान का ट्रैक्टर अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ग्राम निवासी सुदर्शन यादव अपने खेत से ट्रैक्टर पर धान का बोझ लादकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत तार धान के बोझ में सट गया आग की लपटों में घिर गया।
आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही पलों में ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा और टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से ट्रैक्टर का इंजन किसी तरह बचा लिया गया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया किसान सुदर्शन यादव ने बताया कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है बार-बार शिकायत करने के बावजूद गांव से गुजर रहे हाई टेंशन तारों की ऊँचाई नहीं बढ़ाई गई थी नतीजन यह दुर्घटना घट गई ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग जल्द ही तारों को ऊँचा नहीं करता, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गांव के ऊपर से गुजर रहे सभी हाई टेंशन तारों की ऊँचाई बढ़ाई जाए स्थानीय प्रशासन को जानकारी होने पर जांच कराने का आश्वासन दिया है