छठ पूजा की वेदी बनाने गए दो बच्चे गंगा में समाए

छठ पूजा की वेदी बनाने गए दो बच्चे गंगा में समाए

बारा । गहमर के नरवा घाट पर रविवार की दोपहर छठ पूजा की वेदी बनाने गए दो बच्चे  गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी मे चले गए। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने उनकी खोज तत्काल शुरू कर दी। लगभग 40 मिनट बाद एक मासूम को बाहर निकाल लिया गया यहां से उसे सीएचसी भदौरा भेजा गया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही एक मासूम की तलाश अभी जारी थी।
जानकारी अनुसार गहमर के गोविंद राय पट्टी निवासी खरपत्तू राजभर की पत्नी पुष्पा देवी छठ पूजा कर रही थी रविवार की दोपहर वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री गंगोत्री  राजभर एवं पड़ोस के 12 वर्षीय रोहन राजभर पुत्र स्वर्गीय परशुराम राजभर को साथ ले गई थी वह बेदी बना रही थी की देखते-देखते दोनों मासूम गंगा में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा जब शोर मचाया गया तो स्थानीय गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। 40 मिनट के उपरान्त रोहन राजभर को बाहर निकाल लिया गया और तत्काल पुलिस ने उसे सीएचसी भदौरा भेजवाया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। रोहन के मा बाप का निधन बहुत पहले ही हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सी ओ जमानिया अनिल सिंह, एसडीएम सेवराइ संजय यादव, कोतवाल दीनदयाल पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।