साहित्यकार डॉ. राजबिहारी मिश्र की मनायी गयी पुण्यतिथि
रानू पाण्डेय
खानपुर।क्षेत्र के सिधौना में प्रख्यात हिंदी साहित्यकार व शिक्षाविद स्व. डॉ. राजबिहारी मिश्र की सातवीं पुण्यतिथि मनायी गई। इस दौरान उपस्थित साहित्यकारों और संभ्रांतजनो ने डॉ. राजबिहारी मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए एडवोकेट राजेश मिश्र ने कहा कि डॉ. राजबिहारी मिश्र ने अपनी साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से मानवता, सत्य और नैतिकता के मूल्यों को जीवंत रखा। उनके साहित्य में ग्रामीण जीवन, सामाजिक समानता और राष्ट्रप्रेम की झलक मिलती है। करुणाशंकर मिश्र ने कहा डॉ. राजबिहारी मिश्र का चिंतन और रचनाएं समाज को दिशा देती हैं। संचालन उपेंद्रनाथ मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन अनिमेष कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान सरकार मिश्र, अखिलेश मिश्र, उपेन्द्रनाथ मिश्र,बजरंगी मिश्र, सुभाष दीक्षित, राहुल यादव, विशाल यादव,विश्वास सिंह,विनोद सिंह,सुनील यादव आदि मौजूद रहे।




