रामाकरन दादा के परिजनों से मिले पूर्व सीएम अखिलेश यादव

रामाकरन दादा के परिजनों से मिले पूर्व सीएम अखिलेश यादव

रानू पाण्डेय

खानपुर। क्षेत्र के ईशोपुर में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। राम करन इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव,अजय यादव,जय सिंह यादव,कैलाशपति पांडेय,आशीष यादव राहुल व अन्य सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव ने पूर्वांचल के गांधी रामकरन दादा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने रामकरन दादा के योगदान और समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया।इसके बाद दोनों नेताओं ने नेताजी रामकरन यादव दादा स्पोर्ट्स एकेडमी का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने  इसके बाद दोनों नेता ईशोपुर स्थित पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव के आवास पहुंचे और परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने रामकरन दादा के पौत्र व पूर्व एम एल सी डॉ विजय यादव के पुत्र राहुल यादव तथा उनकी पत्नी पूजा को विवाह उपहार भी भेंट किया। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों से दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जनता में भारी उत्साह रहा। इस मौके पर मुलाकात के बाद दोनों नेता  ईशोपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान किए। 

ब्राह्मणों का वोट साधने पहुंचे अखिलेश 

खानपुर। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार पाण्डेय के घर बहुत सुबह के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर जनपद सहित पूर्वांचल के ब्राह्मण वोट बैंक को निशाना सदा है। इस मौके पर सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर, युवा नेता नितेश सिंह भोनू शामिल रहे।

खानपुर।गुरुवार को रामपुर मांझा गांव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज से सांसद मा. अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सपा नेता राजकुमार पांडेय के घर पहुंचे। राजकुमार पांडेय समेत सपा नेताओं ने फूल-माला से अखिलेश यादव व शिवपाल का भव्य स्वागत किया। राजकुमार पांडेय के घर सपा अध्यक्ष ने लोगों से संवाद भी किया।