नंदगंज रेलवे स्टेशन पर मजदूरों में मारपीट, चार घायल
नंदगंज । स्थानीय रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर गेंहूं का रेक उतारने को लेकर शुक्रवार की देर सायं को मजदूरों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे चार मजदूर घायल हो गए । घायल मजदूरों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक के लोगों और मजदूरों के बीच गेंहूं का रेक खाली करने को पिछले दो दिन पहले विवाद हुआ था। शुक्रवार को रेक उतारने के बाद जब मजदूर घर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के विजय ,चंदन सहित आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमे धरवा गांव निवासी कन्हैया , विन्धयाचल ,बृजेश व टिंकू घायल हो गये । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया । इस बारे में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि घायल की तरफ से तहरीर मिली है । मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।




