चंदौली जनपद से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग बदहाल

चंदौली जनपद से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग बदहाल

खानपुर।नगर क़ो सकलडीहा चंदौली जनपद से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग बदहाल हैं। बारिश के बाद गड्ढामुक्त अभियान भी सड़क की दशा सुधारने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में 30 नवंबर तक शत प्रतिशत सड़कें दुरुस्त कर पाना चुनौती है। लोक निर्माण विभाग सड़क के मरम्मतीकरण पर हर साल करोड़ों रूपये खर्च करती हैं, लेकिन मानक के हिसाब से सड़कें न होने से बारिश में खराब हो जाती है। पिछले दिन बारिश में इस महत्वपूर्ण मार्ग पर कई बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। बता दे की चंदौली जनपद को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर भारी यातायात के कारण अक्सर जाम लगता है। वही इस रोड मुख्य सब्जि मण्डी होने से यहां रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। सैदपुर-चंदौली गंगा मार्ग का रास्ता बेहद जर्जर है और इसमें गड्ढे हैं। यह सड़क रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों तथा राहगीरों को दर्द देने का कार्य करता है। लोग काफी दिनों से गड्ढा युक्त सड़कों की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं।