किसान पिता का बेटा अजीत जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल
रानू पाण्डेय
खानपुर।चेन्नई और मदुरई में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में 28 नवंबर से दस दिसंबर तक होने वाली जूनिया पुरुष हॉकी विश्वकप अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए घोषित हॉकी जूनियर भारतीय टीम जनपद के करमपुर गांव के लाल अजीत यादव ने भी जगह बनाई है। उसके पिता खेती कर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। मेघबरन सिंह विद्यालय के छात्र और भदैला मठिया निवासी अजीत का चयन पहली बार जूनियर भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। इससे पहले वह लखनऊ स्पोर्ट कॉलेज में प्रतिभा दिखा चुके हैं। अजीत के पिता ने उसे कभी खेलने से नहीं रोका ओलंपियन विजेता हॉकी अकादमी मेघबरन सिंह के प्रशिक्षु में हॉकी की एबीसीडी सीखी। संचालक अनिकेत सिंह बताया कि यह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि वह इस मुकाम को हासिल कर सका। हम सबको अजीत से यही उम्मीद थी।आपको बता दें कि हॉकी इंडिया ने जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। तमिलनाडु में 28 नवंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी अजीत यादव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार खेलेंगे। अजीत यादव इस टीम में फॉरवर्ड के तौर पर खेलेंगे।




