सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

मरदह।थाना क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर  महेगवां गांव के पास शुक्रवार को खड़े ट्रेलर से टकराकर  सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल भवरहा गांव निवासी दो सगी बहनो में एक इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई।मऊ की तरफ से वापस घर लौटते वक्त महेगवां के सामने हाई-वे पर खड़े ट्रेलर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर हो गई थी।घायलावस्था में प्राथमिक उपचार सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां देर रात चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था इलाज के दौरान स्कूटी पर पीछे बैठी खुशी कुमारी उम्र 18 वर्ष की मौत हो गई।तथा बाइक चलाकर घर जा रही मुस्कान कुमारी का इलाज ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मृतका के पिता प्रकाश राम के तहरीर पर अज्ञात वाहन  चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।