खंड विकास अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर के बारे में उपस्थित मतदाताओं को समझाया

खंड विकास अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर के बारे में उपस्थित मतदाताओं को समझाया

रानू पाण्डेय

खानपुर। क्षेत्र के भाग संख्या 24 हरिहरपुर गांव में मतदाता आलोक यादव के घर खंड विकास अधिकारी सैदपुर धर्मेंद्र यादव बीएलओ सुरेन्द्र यादव व लेखपाल सोमेश शर्मा के साथ पहुंचे और उन्होने वोटर से बीएलओ एप से दो प्रति में फॉर्म भरकर मतदाता को दिया। खंड विकास अधिकारी सैदपुर धर्मेंद्र यादव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर के बारे में उपस्थित मतदाताओं को विधिवत समझाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 के मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची का मैपिंग किया जा रहा है। वर्तमान मतदाता सूची में अंकित मतदाताओं की मैपिंग 2003 की सूची में अंकित नाम और उनके माता-पिता के नाम से की जाएगी। यह कार्य बी.एल.ओ द्वारा घर घर जाकर संचालित किया जा रहा है। मतदाताओं द्वारा बी.एल.ओ को पूरी जानकारी देनी है। इस मौके पर शशिकांत, शिवम, गोविन्द, होशिन्दर, आशा आदि मौजूद रहे।