दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम की मौत
रानू पाण्डेय
खानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सादी भादी-बाबतपुर घाट मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा में मासूम की जान चली गई। प्राप्त सूचना के अनुसार शालिनी कुमारी पुत्री अमरनाथ यादव, उम्र 10 वर्ष मूल निवासी ग्राम सरौली पूरब पट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर अपने ननिहाल गोपालपुर में नाना बाबूलाल यादव के घर रह रही थी। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क पर करने के दौरान सादी-भादी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन UP65DJ9627 ने उसे टक्कर मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने शालिनी को हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के नाना बाबूलाल यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मृतक शालिनी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी माता-पिता मुंबई में निजी कंपनी में जॉब करते हैं। शालिनी तीन बहनों के साथ अपने नाना के घर ही रहती थी।




