परसनी साधन सहकारी समिति के सचिव नशे की धुत में किसानों को दी गाली
रानू पाण्डेय
खानपुर।परसनी साधन सहकारी समिति के सचिव का एक विवादित। वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह यादव किसानों से अभद्रता करते हुए गालियां दे रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो परसनी साधन सहकारी समिति का बताया जा रहा है।नशे की धुत में सचिव किसानों को गाली देते हुए कह रहा है कि उसे प्रशासन से कोई डर नहीं नहीं देंगे खाद व बीज उसने किसानों को खाद व बीज न देते हुए भद्दी भद्दी गाली दी और पूछा कि क्या किसान नेता वसूली के लिए आते हैं।जब उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे सचिव को खाद बीज लेने के संबंध मे। पूछा, तो शराब के नशे में धुत सचिव ने किसानों के साथ गाली-गलौज की।




