दो बाइको की टक्कर में महिला घायल
मरदह
मटेहु में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में महिला घायल।घायल महिला को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उपचार हेतु रेफर किया है।बलिया जनपद के सहतवार निवासी जमुनी देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी सुरेश चौहान अपनी बहन के घर बिरनो के सरदरपुर गांव आई हुई थीं।वह अपने भांजे अभिषेक चौहान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मऊ इलाज के लिए आ रही थीं तभी पीछे से एक अनियंत्रित मोटर साइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगने से जमुनी देवी मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।




