जमीनी विवाद में हुआ एफ आई आर
सैदपुर : थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बीते देर शाम कुछ मनबढो द्वारा अपने खेत से लौट रहे तहसील सैदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता व दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष क़ो लाठी डंडे से मारपिट घायल कर दिया। वही दुबारा खेत पर जाने से जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद घायल अधिवक्ता ने सैदपुर कोतवाली मे एक नामदज सहित दो अज्ञात हमलावारो के खिलाफ तहरीर दिया है। वही सूचना मिलने पर अधिवक्ताओ का एक प्रतिनिधिमण्डल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व मे सैदपुर कोतवाली पंहुचा। एसोसिएशन के मांग पर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने देर रात अधिवक्ता का मेडिकल करा उक्त आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बता दे नगर निवासी केदार नाथ पाल पुत्र स्व रामरेखा पाल सैदपुर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता है और पूर्व मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भीं रह चुके है। उन्होंने बीती रात सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया की वह मंगलवार क़ो शाम 6.3 बजे थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव स्थित अपने खेत से आ रहे थे। उसी समय मलिकपुर में रास्ते पर मौजूद प्रकाश पाल पुत्र स्व० फलाजीत पाल तथा दो अज्ञात व्यकियों ने मुझे लात घुसो से मारापिट घायल कर दिया तथा इस दौरान मां- बहन की भद्दी भद्दी गालीया दी। साथ ही धमकी देते हुए कहा की आज के बाद सैदपुर से इधर आए तो यही खेत मे काट कर गाड देंगे। जिसके बाद घायल अवस्था मे ही अधिवक्ता कोतवाली पहुचे। वही उक्त घटना की सूचना मिलते ही देर रात दर्जनों अधिवक्ता सैदपुर कोतवाली पहुचे और आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग किया। जिसके बाद कोतवाल शैलेश मिश्रा ने देर रात ही घायल अधिवक्ता का मेडिकल करा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत शैलेश मिश्रा ने बताया की मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है




