अज्ञात कारणों से लगी आग -एक भैंस की पडिया और दो बकरी और नगद 10,000 रुपये, गेहूं, गर्म कपड़े, कंबल, रजाई सहित घर का लगभग सारा सामान जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी  आग -एक भैंस की पडिया और दो बकरी और नगद 10,000 रुपये, गेहूं, गर्म कपड़े, कंबल, रजाई सहित घर का लगभग सारा सामान जलकर राख

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी ग्राम सभा में मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों से अग लगी घटना हुई। जिसमें पीड़ित व्यक्ति राजकुमार प्रजापति के परिवार के सामने काफी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है। कि अज्ञात कारणों से हुई अग लगी की घटना में एक मड़ई पूरी तरह जलकर राख हो गई। राजकुमार प्रजापति ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग चलते एक भैंस की पडिया और दो बकरी और नगद 10,000 रुपये, गेहूं, गर्म कपड़े, कंबल, रजाई सहित घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। राजकुमार ने आगे बताया कि 15 वर्षीय पोती गायत्री कुमारी मड़ई में अकेली सो रही थी। अचानक आग से रजाई जलने पर तेज गर्माहट से उसकी नींद खुली। लपटें देखकर उसने तुरंत शोर मचाया और सुरक्षित बाहर निकल आई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समरसेबल व हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। और मड़ई पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इस हादसे में किसी मानव के हताहत होने की सूचना नहीं है। परिजनों ने बताया कि आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य पास ही सुजीत प्रजापति के घर गए हुए थे। जहां उनकी दादी का निधन हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि आग की घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच किया गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगने की जानकारी हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रिपोर्ट आने पर मुआवजा दिलाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया जाएगा