फरिदहा हॉल्ट पर बैठने और शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं

फरिदहा हॉल्ट पर बैठने और शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं

रानू पाण्डेय
टिकट घर में लगा रहता हैं ताला 
-----------------------------------------------------
खानपुर।स्थानीय रेलवे हॉल्ट पर सुविधाओं का अभाव है। दोहरीकरण योजना के तहत हॉल्ट के प्लेटफॉर्म तो ऊंचे हो गए लेकिन यात्रियों को सुविधा आज भी नहीं मिल पा रही है। दोनों प्लेटफॉर्म पर शुद्ध पेयजल की सुविधा केवल एक-हैंडपंप के सहारे चल रही है। वहीं यात्रियों को बैठने तक के इंतजाम नहीं हो सके हैं।इस हॉल्ट पर रोज सैकड़ों यात्री आते जाते हैं। इसके बावजूद उनके बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं न तो शौचालय बन पाए। सबसे बड़ी दिक्कत महिलाओं और लड़कियों को होती है। टिकट घर का ताला बंद पड़ा रहता हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड और बैठने की व्यवस्था नहीं है। यात्री खड़े-खड़े ट्रेन का इंतजार करते हैं। प्लेटफॉर्म दो की भी हालत खराब हैं।

व्यापारियों से लेकर तमाम बुद्धिजीवी लोग प्रतिनिधियों से आवाज लगाते रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इस संबंध में ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिर बेचू बिंद,भीम बिंद, नितेश पाण्डेय,सुचिता,निशा यादव, संजय जायसवाल, विपुल चौबे, अन्य लोगों ने रेलवे हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री और सांसद गाजीपुर का ध्यान आकर्षित कराय। मांग की कि स्टेशन की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं।