पिकप ट्रेक्टर की टक्कर में पांच घायल,सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना स्थल पर दुर्घटना देखने के लिए रुका बाइक सवार दूसरे बाइक सवार के टक्कर मारने से घायल 

पिकप ट्रेक्टर की टक्कर में पांच घायल,सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना स्थल पर दुर्घटना देखने के लिए रुका बाइक सवार दूसरे बाइक सवार के टक्कर मारने से घायल 


मरदह।
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर देर शाम को  नरवर गांव के पास  पिकप से मऊ के तरफ से आ रहा पिकप चालक देवेंद्र यादव निवासी पहाड़पुर थाना नन्दगंज मरदह विद्युत सब स्टेशन के पास गलत लेन में आ रहे टैक्टर ट्राली से आमने-सामने की  टक्कर हो गई ।पिकप चालक अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर पर पलट गया जिससे पिकप चालक देवेंद्र यादव पिकप सवार बाढ़ू बनवासी अजय बनवासी प्रदुम्न बनवासी अनील बनवासी सभी निवासी पहाड़पुर नन्दगंज घायल हो गए।
सभी घायलों का उपचार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर कराया गया।
हादसे  दौरान गाजीपुर की तरफ से बाइक से अपने आ रहे लल्लन यादव निवासी नवपुरा करदह कैथवली  दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर हादसा देखते बाइक से अभी उतर रहे थे उसी वक्त गाजीपुर की तरफ से आ रहे तीव्र गति बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य मरदह ले जाया गया।वहा से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया  गया है स्थित गम्भी बनी हुई है। लल्लन यादव बिरनो में स्टूडियो चलाते है घर लौटते वक्त पूर्व में पिकप-ट्रैक्टर की टक्कर से हुए सड़क हादसे के देखने के लिए रुकने के दौरान खुद दुर्घटना के शिकार हो गए।ट्रैक्टर से आमने सामने टक्कर में क्षतिग्रत पिकप का चालक मऊ मजदूरों संग पिकप से हरा बास लेकर गया था। बिक्री कर घर लौटते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर में मजदूरों के साथ स्वयं भी घायल हो गया।