वाराणसी -गोरखपुर हाईवे पर स्कूल बस की जोरदार टक्कर मे दर्दनाक मौत
सैदपुर : थाना क्षेत्र के डहरा स्थित विशनपुर मथुरा गाँव निवासी 36 वर्षीय बृजेश पाण्डेय का बीते शाम चौबेपुर स्थित वाराणसी -गोरखपुर हाईवे पर स्कूल बस की जोरदार टक्कर मे दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। उक्त दुर्घटना के बाद चौबेपुर कोतवाली पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। वही शनिवार शाम ब्रजेश का शव घर पहुंचते ही परिजनों के करुण कुंदन से माहौल गमगीन हो गया।
बता दे की थाना अंतर्गत डहरा स्थित विशनपुर मथुरा गाँव निवासी 35 वर्षीय बृजेश पाण्डेय उर्फ़ बब्बू पुत्र प्रमोद पांडेय पुरोहित का कार्य करते थे। बृजेश वाराणसी स्थित अपने जजमान के यहां से बीते शाम लगभग 5 बजे बाइक से अपने घर विशुन मथुरा आ रहे थे। वह अभि वाराणसी गोरखपुर हाइवे के चौबेपुर स्थित परिधि हास्पिटल के पास पहुचे थे की पीछे से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने अचानक उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बृजेश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और उक्त बस के पिछले पहिए से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल पुलिस क़ो सूचना दी गई। दुर्घटना स्थल पर पहुंची चौबेपुर पुलिस द्वारा शव क़ो कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वही शनिवार शाम मृतक ब्रजेश का शव विशनपुर मथुरा गाँव पहुचते ही परिजनों मे चित्कार मच गया। माँ इंदुबाला,पत्नी रिंकेश का रो रोकर बुरा हाल है। बृजेश तीन भाइयो मे सबसे बड़े थे। बृजेश अपने पीछे एक आठ वर्ष की पुत्री छोड़ गए है।




