ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 

जमानियां। रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर नगर पालिका परिषद के वार्ड ने 9 का रहने वाला राजभर जाति के रविन्द्र राय मल्लू पुत्र सिंहासन राय 38 वर्षीय अज्ञात कारणों से ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर हुई, मौत। घटना की सूचना पर दिलदारनगर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेजा। बताया जाता की बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे के आसपास नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 9 के रहने वाला रविन्द्र राय पुत्र सिंहासन राय अज्ञात कारणों से ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। बतायाबजा रहा है। कि रेलवे स्टेशन  बाजार के अहीर टोला वार्ड नंबर 9 के निवासी रविन्द्र नाथ राय उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। लोगों ने आशंका जताया कि मंगलवार की देर रात में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत मौके पर हो गई। बुधवार की सुबह राहगीरों ने करजही गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव को देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार रविन्द्र नाथ राय मंगलवार की देर रात से ही घर से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। इस दौरान मृतक की पत्नी सरिता देवी मौके पर पहुंची। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया।बता दें रविन्द्र नाथ राय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। और खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक से दो पुत्र पीयूष 16 वर्ष, आयुष 13 वर्ष मृतक का ससुराल देवकली भदौरा क्षेत्र में बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।