ऑटो चालक का शव मिलने से मचा हड़कंप परिजनों में मचा कोहराम
रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी-मलसा मार्ग पर आज गुरूवार को एक बगीचे में 35 वर्षीय एक आटो चालक सरफद्दीन निवासी जमानियां कोतवाली स्टेशन बाजार वार्ड नंम्बर 10 का शव मिलने से हडकंम्प मच गया,सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो आननफानन में सीओ अनिल कुमार,प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पांडेय मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये,और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया,औरमृतक के शव को कब्जे ले लिया,और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद छानबीन शुरू कर दिया,और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया,साथ ही पुलिस ने मौके से एक आटो भी बरामद किया,पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया तो उनमें कोहराम मच गया।परिजन आननफानन में घटनास्थल पहुंच गये,मृतक के छोटे भाई मोहम्मद सुहैल ने बताया कि मृतक अपने चार भाईयों में सबसे बडा था,बताया कि सरफूद्दीन बीते बुधवार दोपहर जमानियां स्टेशन से सवारी लेकर गाजीपुर के लिए निकला,मगर वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा।जिसपर उसकी खोजबीन जारी था,बताया कि इसी दौरान आज गुरूवार को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि उसका बडा भाई,मलसा- ढढनी मार्ग पर एक बगीचे में मृत पाया गया है,छोटे भाई ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले बिहार के पेऊडी के नजमा के साथ हुई थी,बताया कि उसे दो पुत्र और दो पुत्रियां है।बताया कि इस हादसे के बाद माता हसबून,पिता निजामुद्दीन सहित पूरे परिजनों का हाल बेहाल है,बताया कि मृतक बडा भाई सरफूद्दीन आटो चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था,पिता घर रहते है,जबकि शेष तीन अन्य भाई भी घर रहकर काम करते है।प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि आटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,बताया कि घटना की छानबीन जारी है,उसकी मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।




