पत्ती तोड़ने के विवाद में जमकर चलें लाठी डंडे
मरदह।
बगही भोजापुर गांव में आम के पेड़ से पत्ती तोड़ने को लेकर विवाद में जमकर चलें लाठी डंडे में एक पक्ष से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल।
वंदना देवी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि गांव के दो लोगों द्वारा आम के पेड़ से पत्ती तोड़े जाने को लेकर अनायास ही गाली गलौज शुरू कर दिया जब उसने विरोध किया बाद उक्त लोगों द्वारा उसे मारा पीटा।शोरगुल सुनकर मौके पर बीच बचाव करने पहुंची जेठानी रीमा पत्नी ओमप्रकाश व देवरानी सीमा पत्नी ओमकार को भी उक्त लोगों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
वंदना देवी ने गांव के दो लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।
इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पीड़िता वंदना देवी ने अपने गांव के अमरजीत राम व सर्वजीत राम पुत्र हीरा राम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घायलों का इलाज हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर भेजा है।




