मिशन शक्ति के तहत महिला सभासदों से पुलिस थाने में किया संवाद, कर्तव्यों व दायित्वों का कराया बोध
स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की महिला सभासदों से रविवार को संवाद करके पुलिस ने उन्हें जागरूक करने का काम किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वार्डों से चुनी गई महिला सभासदों ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने महिला सभासदों से बातचीत की और उन्हें कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराया। थानाध्यक्ष ने समाज में महिला/बालिका उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों में आवाज उठाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर महिला सभासदों में आकांक्षा देवी, नैना देवी, चम्पा देवी सहित अंतिमा मद्धेशिया, पुष्पा देवी, एसआई हरिहर मिश्रा, कां. नमिता सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, शशिकांत भारती, दिनेश सोनकर, राजू मद्धेशिया आदि रहे।




