शाकंभरी तिराहे पर बड़ा हादसा टला, जर्जर हो चुका हाईटेंशन पोल टूटकर गिरा, तारों में फंस जाने से बड़ा हादसा टला

शाकंभरी तिराहे पर बड़ा हादसा टला, जर्जर हो चुका हाईटेंशन पोल टूटकर गिरा, तारों में फंस जाने से बड़ा हादसा टला

नगर के शाकंभरी तिराहे पर रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे एक बेहद गंभीर दुर्घटना होने से बाल-बाल गच गई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति के लिए तिराहे से होकर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार होकर गुजरा है। जिसके लिए वहां पोल लगाए गए हैं। उक्त नीचे से पोल काफी जर्जर हो गए थे। इस बीच नवरात्रि में पहला रविवार पड़ने व रेलवे क्रासिंग तुरंत ही खुलने के कारण सड़कों पर काफी भीड़ थी। इस बीच पोल अचानक से नीचे से टूट गया और सड़क पर गिरने लगा। इस बीच एक तार भी टूटकर लटक गया। जिसके चलते नीचे सड़क पर खचाखच भीड़ में अफरा तफरी मच गई और सभी वहां से हट-बढ़ गए। लेकिन संयोग अच्छा था कि पोल टूटकर सड़क पर गिरने की बजाय तारों में ही फंसकर रूक गया, अन्यथा खचाखच भीड़ से भरी सड़क पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि नीचे काफी संख्या में पैदल, बाइक व चार पहिया सवार लोग मौजूद थे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के लाइनमैनों की टीम फौरन पहुंची और हाईड्रा मंगवाकर जर्जर होकर गिर रहे पोल की मरम्मत कराई। घंटों की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।