यात्रियों से अनावश्यक रूप से उलझ रहे दो व्यक्ति जीआरपी द्वारा गिरफ्तार
रानू पाण्डेय
खानपुर। औड़िहार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 5 से जीआरपी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यात्रियों के द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों से अनावश्यक रूप से उलझ रहे है।गाली गलौज कर रहे है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन 35 वर्षीय मनीष मौर्य पुत्र विक्रम मौर्य जो बिलहरा थाना क्षेत्र शादियाबाद का रहने वाला है तथा वही दूसरा व्यक्ति झोटन पुत्र संकटा सिंह भड़कुडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।दोनों नहीं माने तब उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि धारा 151 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल संजय कुमार, विशाल पांडे,धर्मपाल यादव शामिल रहे।




