शैक्षणिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

शैक्षणिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

रानू पाण्डेय
----------------------------------
खानपुर। भुजहुआ गांव में जय मां शारदा स्वयं सेवी संस्था द्वारा अंतर्जनपदीय शैक्षणिक प्रतियोगिता का सातवां संस्करण बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित।प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग कक्षा 4 व 5 के छात्रों के लिए तो द्वितीय वर्ग में कक्षा 6,7,8 के छात्रों के लिए तो तृतीय वर्ग कक्षा 9 व 10 के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी।प्रथम वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कन्हईपुर के छात्रों का दबदबा रहा तो वही द्वितीय व तृतीय वर्ग में माँ करुणा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने विद्यालय का परचम लहराया। मुख्यअतिथि समाजसेवी प्रमोद यादव ने विजयी बच्चों को शील्ड व इनाम देकर सम्मानित किया और कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन होने से बच्चों में शिक्षा के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।जो आयोजन कमेटी के लिए सराहनीय काम है।कार्यक्रम में अवनीश यादव, आकाश सिंह, गुंजन गुप्ता, सुरेन्द्र यादव,सभाजित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।आयोजक आनन्द शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।