तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बकरियों को बचाने में वृद्धा को टक्कर मौत
सैदपुर : थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित रेल ओवरब्रिज के नीचे रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बकरियों को बचाने में वृद्धा को टक्कर मार दी। जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद सोमवार की सुबह 10 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासिनी 60 वर्षीय शशिकला देवी पत्नी स्व चंद्रदेव बकरी चराने गयी थी और रविवार की देरशाम को वापिस लौट रही थी। सभी वो रेल ओवरब्रिज के नीचे ही थी कि तभी उधर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के सामने अचानक बकरियां आ गईं, जिसे बचाने में शशिकला स्कार्पियो की चपेट में आ गईं और वो गम्भीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही पुलिस पहुंची। सुबह शव का अंतिम संस्कार कराया गया। घटना के बाद गांव के ही निवासी स्कार्पियो मालिक रमापति व मृतक के परिजनों ने आपस मे सुलह कर ली। मृतका अपने पीछे 2 पुत्र व 1 पुत्री छोड़ गई है। पति की कुछ दिन पहले ही मौत हुई है। सभी का रोरोकर बुरा है। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।




