भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि (अध्यक्ष) पद का चुनाव सकुशल संपन्न तहसीलदार सिंह भारी मतों से विजई

भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि (अध्यक्ष) पद का चुनाव सकुशल संपन्न तहसीलदार सिंह भारी मतों से विजई

सैदपुर : नगर स्थित ब्लॉक सभागार में मंगलवार को भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि (अध्यक्ष) पद का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें मतदाताओं ने तहसीलदार सिंह को एकतरफा वोट देकर उनके सिर पर जीत का सेहरा सजाया। चुनाव में तहसीलदार सिंह ने अपने विपक्षी को 267 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया।
सुबह 8 बजे से ही ब्लॉक परिसर के सभागार में भारी फोर्स की सुरक्षा के बीच चुनाव शुरू हुआ। चुनाव के लिए 2 बूथ बनाए गए थे, जिन पर पीठासीन अधिकारी मतदान करा रहे थे, बाहरी लोगों का प्रवेश ब्लॉक के बाहर ही पूरी तरह से रोक दिया गया था। अंदर सिर्फ मतदाता या एजेंट जा रहे थे। इस दौरान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुए मतदान के दौरान कुल 3452 मतदाताओं में सिर्फ महज 559 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें से 8 वोट अवैध रहे। शेष मतों में तहसीलदार सिंह को एकतरफा 409 वोट मिले और उनके नजदीकी प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र तिवारी को 142 वोट मिले। 4 बजे मतदान खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के रूप में बीडीओ धर्मेंद्र यादव ने तत्काल मतगणना कराई और तहसीलदार सिंह को जीत का प्रमाणपत्र दिया। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद सभी में मिठाईयों वितरण का दौर शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सैदपुर, सादात व मनिहारी ब्लॉक के मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान मतदान पूरी शांति से संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।