गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का 36घंटे बाद भी नहीं मिला शव

गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का 36घंटे बाद भी नहीं मिला शव

सैदपुर : थाना क्षेत्र अन्तर्गत फुलवारी खुर्द गाँव स्थित रामघाट पर  बीते मंगलवार शाम छलांग लगा आत्महत्या करने वाली युवती का शव 36 घंटे से अधिक समय बाद भीं नही मिला पाया। वही पुलिस स्थानीय गोताखोर सहित वाराणसी से आई एसडीआरएफ की टीम से लगातार गंगा नदी मे तलाश करा रही है, लेकिन बुधवार देर शाम तक सफलता हाथ नही आई। वही युवती के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
बता दे की थाना क्षेत्र के होलीपुर गाँव निवासीनी 21 वर्षीय रेनू यादव पुत्री सवरू यादव निजी कॉलेज में बीए की छात्रा थी। वह मंगलवार सुबह घर से 3 किलोमीटर दूर स्थिति देवचंदपुर के रघुनंदन पीजी कॉलेज पढ़ाई करने के लिए निकली थी। लेकिन शाम घर जाने की बजाय वो घर से कुछ किलोमीटर दूर फुलवारी खुर्द गाँव के रामघाट  पर साइकिल से नदी किनारे पहुंची और अपना बैग, दुपट्टा व साइकिल वहीं फेंककर वो गंगा में कूद गई। किनारे मौजूद दो युवकों ने बताया कि हमने उसे कूदते हुए देखा और जब तक वो उसे बचाने का प्रयास करते, वो गंगा में विलीन हो चुकी थी। इधर घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश कराने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। जिसके बाद बुधवार सुबह से उसकी तलाश जारी है। वही दोपहर मे पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा भीं कई मीटर दूर गंगा नदी मे तलाश की लेकिन सफलता हाथ नही आई।