तेज रफ्तार बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत

सैदपुर : थाना क्षेत्र के सिंहपुर में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दूसरे बाइक सवार क़ो टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वही उसमें गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगो द्वारा उधर से गुजर रही एंबुलेंस से सैदपुर सीएचसी भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है ।
बता दे की माहपुर गाँव निवासी 22 वर्षीय गणेश कुमार पुत्र हरीचंद राम अविवाहिता था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह वो बुधवार की सुबह भी मजदूरी के लिए घर से निकला था लेकिन काम न मिलने के चलते करीब 3 बजे वो वापस घर जा रहा था। इस बीच उसने शराब भी पी हुई थी। अभी वो सिंहपुर पहुंचा ही था कि तभी वो अनियंत्रित हो गया और आगे जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें गणेश सहित आगे की बाइक पर मौजूद युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन गणेश की हालत ज्यादा गंभीर हो गई और वो मौके पर ही मृतप्रायः हो गया तो ग्रामीणों ने उधर से गुजर रहे एंबुलेंस से उसे तत्काल सैदपुर सीएचसी भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी मां रानी देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे ले लिया है।