करमपुर के दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

करमपुर के दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

रानू पाण्डेय 
खानपुर। एफआईएच प्रो लीग 2026 के लिए घोषित 33 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में करमपुर मेघबरन सिंह स्टेडियम के दो होनहार खिलाड़ियों राजकुमार पाल और उत्तम सिंह का चयन हुआ है।दोनों खिलाड़ियों के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। स्टेडियम से निकलकर ये दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।जो पूरे करमपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर स्टेडियम के कर्ता-धर्ता एवं पूर्व सांसद श्री राधेमोहन सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है।उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं स्टेडियम के संचालक अनीकेत सिंह ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राजकुमार पाल और उत्तम सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है जो आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी।