मोबाइल एवं पांच हजार रुपये छिनैती -

मोबाइल एवं पांच हजार रुपये छिनैती -

 

मरदह ।

मरदह थाना के हरहरी गांव के पास बीती रात्रि में दो बजे के लगभग मांगलिक कार्यक्रम से पानी सप्लाई कर  टोटो से वापस घर लौट रहे आर ओ प्लांट  संचालक सुनील विश्वकर्मा निवासी महाहर धाम की टोटो गाड़ी रोक कर  बदमाशो ने मारपीट कर पांच हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया । चीखने चिल्लाने पर टोटो गाड़ी को धक्का देकर खाई में गिरा कर धमकी देते हुए भाग गए। भयभीत आर ओ प्लांट संचालक किसी प्रकार घटना के बाद घर पहुँचा। आर ओ प्लांट संचालक सुनील विश्वकर्मा ने घटना की तहरीर मरदह थाने पर दी है।