गंगा नदी में छलांग लगा अपनी लीला समाप्त करने वाली छात्रा का शव बरामद

गंगा नदी में छलांग लगा अपनी लीला समाप्त करने वाली छात्रा का शव बरामद

सैदपुर : थाना क्षेत्र के फुलवारी खुर्द स्थित रामघाट पर बीते मंगलवार की शाम को गंगा नदी में छलांग लगा अपनी लीला समाप्त करने वाली छात्रा का शव एसडीआरएफ के लगातार प्रयासों से चौथे दिन शुक्रवार दोपहर बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि क्षेत्र के होलीपुर निवासिनी 21 वर्षीय रेनू यादव पुत्री सोराहू यादव निजी कॉलेज में बीए की छात्रा थी। बीते मंगलवार को वो कॉलेज गई थी और शाम को वो गंगा घाट पर पहुंची और लोग जब तक उसे रोकते, गंगा में छलांग लगा दी। उसी समय से उसकी तलाश की जा रही है। वाराणसी से आई एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर बुधवार से लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। आखिरकार शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे छात्रा का शव एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल से 100 मीटर दूर बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।