चाय वाले ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, थानाध्यक्ष ने आरोपों को किया खारिज बोला पूछ ताछ के लिया बुलाया गया था
गाजीपुर : कासिमाबाद क्षेत्र के वेदबिहारी पोखरा स्थित मिठाई व चाय दुकानदार नीरज कुशवाहा ने होमगार्ड व पुलिसकर्मियों पर मारपीट और शिखा (चोटी) उखाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 28 जनवरी की रात सिगरेट देने से इनकार करने पर विवाद हुआ, जिसके बाद 30 जनवरी को पुलिस उसे कोतवाली ले गई और मारपीट की गई। युवक सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं कोतवाल राजनारायन ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि देर रात दुकान खुली होने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां दुकानदार गार्ड से उलझ गया। गार्ड द्वारा कुछ थप्पड़ मारे जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।




