लटिया महोत्सव पर एक नजर
जमानियां : क्षेत्र के लटिया गांव में भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के जयंती व सम्राट अशोक के विचारों को पहचानें के लिए सम्राट अशोक क्लब की 30 वीं संगीति कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ।मुख्य अतिथि राजकीय प्रांतीय गवर्नर धम्मयुक्त निकाय थाईलैंड फ्रा अनिल शाक्य ने सम्राट अशोक के लाट स्थल पर पहुंचकर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया और सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहले एसडीएम ज्योति चौरसिया ने राष्ट्रीय ध्वज तो मुख्य अतिथि ने धम्म ध्वज एवं सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र मौर्य ने क्लब का ध्वजारोहण किया। सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को बुके,स्मृति चिंह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानीत किया।इसके बाद अन्य अतिथियों का भी सम्मान हुआ।स्वागत गीत रामनिवास राहुल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का विषय विश्व समुदाय के साथ मधुर संबन्ध बनाने में भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक महान के विचारों की प्रासंगिता थी।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
मुख्य अतिथि राजकीय प्रांतीय गवर्नर धम्मयुक्त निकाय थाईलैंड फ्रा अनिल शाक्य है।धम्म मार्गदर्शक पूज्य धर्म गुरु भन्ते धम्मसरण। धम्मगुरु जापान जेनसुई तेरे सावा,डॉ केश्वमान शाक्य पूर्व कैबिनेट मंत्री नेपाल सरकार।
विशिष्ठ अतिथि अशोक कुमार सिन्हा अपर निदेशक बिहार संग्रहालय पटना।के सिंह अपर समाहर्ता अधिकारी बिहार सरकार,डॉ अरुण यादव विभाग प्रमुख पाली भाषा एवं चीनी बौद्ध सहित्य बीएचयू वाराणसी,एसके शाक्य कृषि विभाग यूपी व डॉ सच्चितानंद शाक्य राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्राट अशोक क्लब थे।
अध्यक्षता डॉ रविंद्र मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब।संचालन
तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
लटिया महोत्सव में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया।जिसमें पटना बिहार पालीगंज के पूर्व विधायक एन के नंदा द्वारा संपादित यह बोलने का वक्त है तथा लेखक आनंद कुशवाहा की कहानी संग्रह बुढ़ापे की लाठी तथा बृजेश कुमार सिंह मानव की पुस्तक समय और समय मशीन का इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआ।
लटिया महोत्सव पर एक नजर
जमानियां के शाहपुर लठिया गांव में सम्राट अशोक द्वारा स्थापित ऐतिहासिक 'लाट' (स्तंभ) के सम्मान में हर साल दो फरवरी को सम्राट अशोक क्लब की ओर से लटिया महोत्सव मनाया जाता है। सम्राट अशोक क्लब द्वारा आयोजित यह उत्सव बौद्ध संस्कृति,अशोक के विचारों,वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने देने के लिए आयोजित किया जाता है।जिसका मुख्य उद्देश्य तथागत बुद्ध और सम्राट अशोक के विचारों का प्रसार करना, सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। इस महोत्सव में देश-विदेश (नेपाल, थाईलैंड, जापान) से बौद्ध भिक्षु, दार्शनिक और बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल होते हैं।लटिया गांव स्थित प्राचीन पत्थर की लाट (स्तंभ) है, जिसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में माना जाता है। इस अक्सर पर दो फरवरी को प्रसिद्ध बौद्ध अनुयायी और शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के जन्म उत्सव के रूप में भी याद किया जाता है।




