14वर्षीय छात्र का अपहरण, उसने फोन पर बताया उसके अलावा 4और बच्चों का और हुआ है अपहरण

14वर्षीय छात्र का अपहरण, उसने फोन पर बताया उसके अलावा 4और बच्चों का और हुआ है अपहरण

सैदपुर : थाना क्षेत्र के जियनचक गाँव निवासी 14 वर्षीय छात्र अमर मोहन के अपहरण की सूचना का मामला प्रकाश मे आया है। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं। 
सैदपुर थाना क्षेत्र के जीयनचक गांव निवासी कक्षा 8 का छात्र अमर मोहन बिन्द रविवार दोपहर सैदपुर नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से घर लौट रहा था। वही भीतरी मोड़ के पास पिकअप सवार अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जब अमर मोहन काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो उसके पिता जंग बहादुर बिंद ने परिवार के साथ उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने अमर मोहन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी और अपने रिश्तेदारों में भी उसकी खोजबीन करने लगे। सोमवार सुबह छात्र के चाचा निलेश के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अमर मोहन बताया और पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल में चार और बच्चे भी हैं। इसके तुरंत बाद फोन कट गया। इस कॉल से परिजनों को अपहरण का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। छात्र के फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस जल्द ही छात्र को बरामद करने की उम्मीद कर रही है। प्रभारी निरिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है, कुछ अहम सुराग पता चले है। पुलिस की दो टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छात्र को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।