दो बाइकों के टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल
नंदगंज।थाना के वाराणसी- गोरखपुर हाइवे नैसारा गांव के पास कट दो बाइकों के टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से ईलाज के लिए मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल भेजा। नैसारा गांव निवासी सुनीता प्रजापति अपने स्कूटी से आ रही थी।तभी नैसारा गांव के कट के पास स्कूटी और पल्सर बाईक में टक्कर हो गई।जिसमें नैसारा गांव निवासी सुनीता प्रजापति,जमालुद्दीन व कुसम्ही कला गांव निवासी अजय कुमार,मदनही गांव निवासी राजन विश्वकर्मा घायल हो गए।चलते राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां सबका ईलाज चल रहा है।




