उद्घाटन मैच में सैफई ने जालंधर को 5-3 से हराया

उद्घाटन मैच में सैफई ने जालंधर को 5-3 से हराया

खानपुर।करमपुर में सोमवार से 29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग रविन्द्र जायसवाल उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। पहले दिन मेजबान ध्यानचंद स्पोर्ट हॉस्टल सैफई ने प्रतिद्वंद्वियों को हराया।उद्घाटन मैच ध्यानचंद स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई व आर्मी ग्रीन जालंधर के बीच हुआ। इसमें सैफई ने आर्मी जालंधर को 5-3 से हराया सैफई के तरफ से कप्तान सुनील पाल ने 11 वे 15 वे और 29 वे मिनट में हिमांशु 28 वे मिनट व नितेश यादव ने 45 वें  में कुल पांच गोल कर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया। प्रतिद्वंद्वी टीम 12 वे 23 वे व 42 वे मिनट में सुजीत, रमनदीप सिंह, सिरिल ने कुल तीन गोल  कर सकी। दूसरे मैच में करमपुर  व वाराणसी हॉस्टल के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।करमपुर वह वाराणसी हॉस्टल का स्कूल तीन-तीन गोल के बराबरी पर रहा करमपुर के नीरज ने 7 वे और 42 वे मिनट में दो गोल किया वही धर्मेंद्र ने 32 वे मिनट में एक गोल दागे। वही विपक्षी टीम वाराणसी हॉस्टल के तरफ से 4 वे मिनट में कप्तान मोहित 7 वे मिनट में मोहम्मद शाहिद,अजय ने 40 वे मिनट में एक गोल कर स्कोर बराबरी पर किया दोनों टीम को एक एक प्वाइंट दिया गया।