खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब रविन्द्र जायसवाल

खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब रविन्द्र जायसवाल

रानू पाण्डेय 

मेघबरन स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं पर ध्यान दे रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में समाज का हर वर्ग संतुष्ट हैं। मेघबरन स्टेडियम के होनहार खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन प्रशंसनीय है। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि तेजू भैया की नर्सरी से निकले हॉकी के खिलाड़ी विश्वस्तर पर करमपुर और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। संतोष वैश्य,रमाशंकर सिंह हिरन,विनीत जायसवाल, एसपी सिटी राकेश,गंगासागर सिंह,अनिकेत सिंह,आशुतोष सिंह डा.नागेंद्र पाठक,रामतेज पांडेय, विपुल चौबे, इंद्रदेव राजभर, सुजीत तिवारी,गुलाम गौस,मनोज सिंह थे।

इनडोर कक्ष का क्या निरीक्षण 
खानपुर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - स्टाम्प व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग रविन्द्र जायसवाल ने उद्घाटन मैच के दौरान सरकार द्वारा दिया गया इनडोर कक्ष का निरीक्षण करते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए