जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के प्रमुख पंकज महाराज का पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के प्रमुख पंकज महाराज का पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत

कहा कि 84 लाख योनियां भोगने के बाद ये मानव तन मिला है। इसे केवल खाने-पीने और दुनिया बसाने में नहीं गंवाना चाहिए -पंकज महाराज

खानपुर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के प्रमुख पंकज महाराज गुरूवार को भुजहुआ गांव पहुंचे। जहां अनुयायियों ने उनका पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सत्संग किया। कहा कि हमारा उद्देश्य संत बाबा जय गुरुदेव महाराज के कथन ’बदला हिन्दुस्तान तो बदल जाएगी दुनिया’ को साकार करते हुए लोगों को शाकाहारी व सदाचारी बनाना है। कहा कि 84 लाख योनियां भोगने के बाद ये मानव तन मिला है। इसे केवल खाने-पीने और दुनिया बसाने में नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि गृहस्थ आश्रम में रहते हुए भी जीवात्मा के कल्याण के लिए भजन करना चाहिए। उन्होंने भजन का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई गाना- बजाना नहीं है, बल्कि वेदवाणी और अनहदवाणी को अंदर के कान से सुनना है। इसका भेद केवल एक जागृत महात्मा ही बता सकते हैं। कहा कि नियमित सुमिरन, ध्यान और भजन करने से तीसरी आंख खुल जाती है, जिससे व्यक्ति घर बैठे भूत, भविष्य और वर्तमान का बोध कर सकता है। इससे समस्त देवी-देवताओं के दर्शन भी घर में ही होने लगते हैं, जिससे महात्माओं की शक्ति का अनुभव होता है। इस मौके पर षिव नारायण चौहान,लालजी यादव, महिपाल सिंह ,करिया सिंह, बोधे सिंह, चन्दर राम, राज बहादुर यादव, सहयोगी संगत जौनपुर के ऋशिदेव श्रीवास्तव, लालमणि मौर्य, डा. पी. एल. मौर्य, मनोज मौर्य आदि मौजूद रहे।