मनीष राजभर की हैट्रिक ने मिर्जापुर अकादमी को 12-1 से हराया
रानू पाण्डेय
खानपुर।जिले के खेल गांव करमपुर में आयोजित 29 वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह स्व ठाकुर तेज़बहादुर सिंह पुरुष अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा ने किया।दूसरे दिन का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी व नार्थ रेलवे गोरखपुर की टीमों के बीच खेला गया,जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी की टीम ने एक तरफा मुकाबले में नार्थ रेलवे गोरखपुर को 4-1 से पराजित किया जिसमें झांसी की तरफ से 11 वे मिनट में अंकित पटेल,22 वे मिनट में राहुल पटेल,43 वे मिनट में विकास गुप्ता,52 वे मिनट में विवेक यादव सहित कुल 4 गोल किया वही NRI गोरखपुर के तरफ से ओंकार पटेल ने एक मात्र गोल किया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 6 टीमों ने आपस में मुकाबले खेले।
दूसरे मैच में स्पोर्ट हॉस्टल वाराणसी व बीएचयू वाराणसी के रोमांच मुकाबले में मैच का स्कोर 2-2 पर ड्रा रहा। दोनों टीम को एक-एक पॉइंट दिया गया।से हराया। वहीं आर्मी ग्रीन जालंधर की टीम ने एक तरफा मुकाबले खेलते हुए हॉकी अकादमी मिर्जापुर को 12-1 से पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में गौरव भक्तानी ने 5 वे मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई,9 वे मिनट में हसरप्रीत सिंह ने, 10 वें मिनट में गौरव भक्तानी 16 वे मिनट,परमजीत सिंह 20 मिनट, रणदीप सिंह 25वें मिनट सुमित पाल सिंह, 32 में मिनट में दीपक कुमार, 35,43,45, मोहम्मद शाहिद 51व 58 वे मिनट में मनीष राजभर ने, वही 53 मिनट में हॉकी अकादमी मिर्जापुर के तरफ से देव ने एक मात्र गोल किया। इसके पूर्व गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया आनंद मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ती है।खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को नई दिशा मिलती है। इस मौके पर इंडियन एयर फोर्स के पूर्व कोच योगेंद्र सिंह, गंगासागर सिंह,अनिकेत सिंह,आशुतोष सिंह डा.नागेंद्र पाठक, विपुल चौबे, इंद्रदेव राजभर, सुजीत तिवारी,गुलाम गौस,मनोज सिंह साहित्य सैकड़ो दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।




