सड़क हादसे में युवक घायल

सड़क हादसे में युवक घायल

 

मरदह।

मरदह थाना के हैदरगंज गांव के पास वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन  मार्ग पर गाजीपुर से मऊ की तरफ जा रहे बाइक सवार राणा प्रताप उर्फ़ मुन्ना निवासी कबीरपुर को पीछे के तरफ से आ रहे डम्फर ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद डम्फर चालक गाड़ी लेकर मऊ की तरफ भाग गया। गम्भीर रूप से घायल राणा प्रताप उर्फ मुन्ना को इलाज हेतु मरदह सीएचसी पर  ले जाया गया।वहां पर हालत गम्भीर होने पर वाराणसी स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।