बाईक के धक्का से वृद्ध गंभीर रूप से घायल - मौत

 बाईक के धक्का से वृद्ध गंभीर रूप से घायल -  मौत

जमानियां (गाजीपुर) : धनौता गांव के पास नहर मार्ग पर सोमवार को बाईक के धक्का से हृदय नारायण सिंह ( 85) गंभीर रूप से घायल हो गए।वही बाईक चालक को ग्रामीण पकड़कर पुलिस को दे दिए।वही वृद्ध का निजी अस्पताल में उपचार के बाद स्वजन वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई।स्वजन शव को मंगलवार की सुबह लेकर घर पहुँचे।पुलिस आवश्यक कारवाई में जुट गई।
  हृदय नारायण सिंह नहर मार्ग पर खड़े होकर मवेशी चरा रहे थे कि अचानक तीव्र गति से जमानियां से दिलदारनगर की ओर जा रहा बाईक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया ।जिससे सिर में चोट लगने सके गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने घायल वृद्ध के स्वजन को सूचना देकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां हालत गंभीर होने के चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।जहां उपचार के दौरान चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।बाईक चालक गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के हिमरदोपुर गजाधरपुर निवासी जलंधर जो दिलदारनगर  ससुराल अपने बच्चों और पत्नी को लाने के लिए जा रहा था इसी दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वृद्ध को धक्का मार दिया।