तीन के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

तीन के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

मरदह। बिरनो थाना के एक गांव निवासी युवती के तहरीर पर पुलिस ने पति,ससुर,सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पति सन्दीप राजभर ने मंदिर में शादी करने के बाद से पांच वर्ष तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा है ।इसके बाद 10 दिन तक अपने घर रखा था। उसके माता,पिता ने पुनः घर से परम्परागत ढंग से शादी करने के एवज़ में बुलेट गाड़ी एवं तीन लाख रुपये,अंगूठी दहेज की मांग करने लगे। कहा कि इतना दहेज देने पर ही घर से शादी करगे।युवती की मां द्वारा इतना दहेज देने में असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती के प्रार्थना पत्र पर पति सन्दीप राजभर,ससुर श्यामलाल राजभर, सास मालती देवी निवासी ग्राम परसोतिया थाना शादियाबाद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।