निशुल्क नेत्र शिविर प्रशिक्षण में 150 लोगों ने लिया लाभ
खानपुर।वैष्णो स्थल बाबा कीनाराम नायकडीह शोध एवं सेवा संस्थान क्री कुंड वाराणसी एवं में वाराणसी के अघोराचार्य बाबा गौतम राम जी के निर्देश द्वारा विधानसभा प्रसिद्ध आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन नायकडीह बाबा कीनाराम प्रांगण में किया गया। जिसका शुभारंभ बाबा कीनाराम के आरती के साथ बतौर मुख्य अतिथि बाबा कीनाराम रामगढ़ प्रबंधक अशोक सिंह ने किया। इसके पश्चात पूरे क्षेत्र से जुटे लोगों का वाराणसी से आई अनुभवी टीम ने नेत्र परीक्षण किया। शिविर का करीब 150 लोगों ने लाभ उठाया। अधिकांश को दवा दी गई तो वहीं 70 लोगों की समस्या विकट होने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा अस्पताल में रेफर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू,प्रमोद सिंह इंद्रमणि, सोनू,गुलाब शंकर पाण्डेय, उपेंद्र जितेंद्र अंचल सिंह, लक्ष्मीधरण गुप्ता, मुन्ना गुप्ता लल्लन,शत्रुंजय, सुरेंद्र,धनंजय सिंह,राजा सिंह,रहे चंदन पटेल, डॉ प्रवीण डॉ दीप्ति, डॉ ओमनी के मौजूदगी में जांच हुआ।




