पिता को यादकर भावुक हुए आयुष मंत्री दयालु
रानू पाण्डेय
खानपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के पिता स्वर्गीय राम आधार मिश्र की छठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को सिधौना स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग,नेता, शिक्षाविद् एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. राम आधार मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। पुण्यतिथि को सेवा से जोड़ते हुए लगभग पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्व. राम आधार मिश्र ने मानवीय मूल्यों और परोपकार को अपने जीवन का मंत्र बनाया। ऐसे लोग अपने कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि पिता जी ने जीवन भर ईमानदारी, सादगी और सेवा को प्राथमिकता दी। उनके आदर्श ही मेरे जीवन की दिशा तय करते हैं। इस दौरान रामतेज पांडेय,सरकार मिश्र, विजय मिश्र, शिवाजी मिश्र,अनिमेष मिश्र गोलू, करुणा शंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, उपेंद्र नाथ मिश्र,अमित मिश्र, रोहित मिश्र सानंद सिंह, राजीव सिंह, श्रवण मिश्र, पप्पू सिंह,रोहित, दयालु सिंह,बजरंगी,कल्पू यादव आदि मौजूद रहे।




