व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सपा विधायक अंकित भारती के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों सहित क्षेत्रवासियों ने रोषपूर्ण मार्च निकाला
रानू पाण्डेय
खानपुर।नगर पंचायत सैदपुर सहित तहसील,अस्पताल,थाने इत्यादि मे व्याप्त भ्रष्टाचार सहित नगर में मूलभूत सुविधाओं (सड़क, पानी, बिजली) की बदहाली आदि को लेकर शुक्रवार क़ो सपा विधायक अंकित भारती के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों सहित क्षेत्रवासियों ने रोषपूर्ण मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान विधायक अंकित भारती ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अपनी 22 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन (पत्रक) सौंपा और मांग की उक्त विकास कार्यों पर जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही की जाए। जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उक्त कार्यों पर जल्द ही जिलाधिकारी सहित शाशन से बात कर रिपोर्ट भेजनें का आश्वासन दिया।
बता दे की सैदपुर सपा विधायक अंकित भारती के नेतृत्व मे शुक्रवार क़ो सपा पदाधिकारी से लगायत पच्चासो महिला पुरुष कार्यकर्त्ता नगर के सादात रोड स्थिति एक निजी मैरेजहाल पे एकत्रित हुए। जहाँ विधायक अंकित भारती के नेतृत्व मे नगर पंचायत सैदपुर सहित क्षेत्र के मूलभूत जगहों पर व्याप्त भ्रष्टाचार क़ो ले रोषपूर्ण मार्च निकाला गया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थको ने सादात रोड से तहसील परिसर तक पैदल मार्च किया। इसके बाद वो परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुच जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। वही कुछ देर कार्यालय के बाहर खड़ा होने के पश्चात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के बाहर ना आने पे नाराज सपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा तहसील प्रशासन मुर्दाबाद, एसडीएम मुर्दाबाद आदि जैसे नारे भीं लगाए गए। जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर हो-हल्ला सुन बाहर आए,तो विधायक अंकित भारती द्वारा उनको 22 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया। जिसमे उनकी प्रमुख मांग तहसील,नगर पंचायत,थाना परिसर सहित सीएचसी सैदपुर को दलाल व भ्रष्टाचार से मुक्त करने, सैदपुर के गंगा नदी किनारे स्थापित सभी घार्टी, मंदिरों का विकास व सौंदर्याकरण करने,समस्त वार्डों को रोशनीयुक्त तथा गड्ढामुक्त करने,नगर क्षेत्र में जर्जर तारों, खंभों का मरम्मत कार्य, लटके हुये तारों क़ो ठीक कर ट्रांसफार्मरों की समुचित क्षमता मे वृद्धि करने,नगर के कई वार्डो मे व्याप्त जल निकासी की समस्या हेतु समुचित सीवर व पाइपलाइन तथा ढक्कनदार नाली का निर्माण सहित गंगा किनारे आवासित लोगों/मकानों की सुरक्षा हेतु गंगा तटबंध की मरम्मत,ठेला/कुल्चा तथा छोटे गरीब दुकानदारों क़ो रगदारी/ गुंडा टैक्स से पूर्णतया मुक्त करने, खेल हेतु नगर मे एक इन्डोर स्टेडियम औऱ एक लाइब्रेरी की मांग की। साथ ही सैदपुर पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग को जाम-मुक्त कराने हेतु समुचित व्यवस्था औऱ नगर पंचायत क्षेत्र के बाहर आस-पास के मौजा क़ो नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत नोटिफाइड कराते हुये वहा विकास कार्य कराने सहित अन्य मांगे की। जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने बताया की नगर की प्रमुख जाम की समस्या पर डीपीआर रिपोर्ट जिलाधिकारी क़ो भेज दिया गया, पांच माह के अंदर इस पर कार्य शुरू हो जायगे। वही शेष कार्य हेतु बताया की जल्द ही उक्त कार्यों की रिपोर्ट बना जिलाधिकारी व शासन क़ो भेज दी जाएगी। इस दौरान ओ. पीं. भारती, नितेश सिंह'भोनू', रामधनी सोनकर,कमलेश यादव 'राय', दिनेश सोनकर, सुरेन्द्र जायसवाल,कमलेश यादव, गोविन्द यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




