ड्यूटी पर तैनात हवलदार की हृदयगति रुकने से मौत परिजनों में मचा कोहराम 

ड्यूटी पर तैनात हवलदार की हृदयगति रुकने से मौत परिजनों में मचा कोहराम 

रानू पाण्डेय 

खानपुर।थाना क्षेत्र के सौना अड़ारे गांव निवासी सेना में हवलदार चंद्रेश यादव की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूकने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सैदपुर तहसील क्षेत्र के सौना गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रेश यादव पुत्र बेचन सिंह यादव बंगलौर में हवलदार पर थे। बीते डेढ़ माह पूर्व घर  के लिए छुट्टी पर घर आए थे। 22 दिसंबर को वापस ड्यूटी के लिए चले गए थे। परिजनों ने बताया की ड्यूटी के दौरान मौत के पूर्व उनसे बात हुई। उन्होंने कहा कि सीने और शरीर में दर्द हो रहा है।इसके बाद दवा लेने के लिए पत्नी ने कहा। इसके बाद उनका फोन नहीं आया। बाद में पता चला कि उनका निधन हो गया है। घटना का पता चलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके घर पर गांव के लोग जुट गए। उनका पार्थिव शरीर आज ग्यारह बजे आयेगा और अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार जौहरगंज घाट पर किया जाएगा। चंद्रेश अपने पीछे दो पुत्र पियूष 17 प्रिंस 15 एक पुत्री प्रिया 18 व पत्नी कुसुम देवी मां दुर्गावती देवी को छोड़ गए।